संभल : अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

पिकी यादव की मां कुसुमलता हुईं भावुक, अखिलेश विजेंद्र पाल के परिवार से बताया गहरा नाता

संभल : अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

संभल/बहजोई, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को असमोली विधानसभा क्षेत्र की विधायक पिंकी यादव के पिता विजेंद्र पाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान अखिलेश यादव के सामने विजेंद्र पाल की पत्नी कुसुमलता यादव भावुक हो गईं। यहां अखिलेश यादव ने कहा, विजेंद्र पाल सिंह का उनके परिवार से गहरा नाता था। वह उनके परिवार के सदस्य थे। 

बीते शुक्रवार को पूर्व मंत्री व सपा नेता विजेंद्र पाल सिंह यादव का निधन हो गया था। गुरुवार को अखिलेश यादव फरीदपुर खुशहाल गांव में विजेंद्र पाल सिंह यादव के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर गांव में बने हेलीपैड पर सुबह 11 बजकर 59 मिनट पर उतरा। वहां से वह सीधे उनके अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने विजेंद्र पाल को नमन किया। करीब दो मिनट रुकने बाद वह उनके आवास पर पहुंचे और पूर्व मंत्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर पिंकी यादव, संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सोहेल इकबाल, गुन्नौर विधायक पुत्र अखिलेश, प्रमोद यादव आदि सपा पदाधिकारियों सहित वहीं जमीन पर बैठ गए। करीब 10 मिनट तक बैठे रहे। 

इसके बाद अखिलेश यादव ने विधायक पिंकी की माता कुसुमलता यादव से मुलाकात की। जिस पर उन्होंने उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद नाश्ता कर आवास से बाहर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बातचीत की। आवास से 100 मीटर की दूरी पर स्थित पैदल हेलीपैड तक पहुंचे। यहां सैकड़ों सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर गांव में व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड पर लोगों को रोकने के लिए बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की गई थी। गांव में मकानों की छतों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए। वाहन लेकर जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी गई थी। पूर्व मंत्री के आवास पर आम लोगों को अंदर आने जाने पर रोक लगाई गई थी।

अधिकारियों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा 
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा देश में अधिकारियों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है। उसका जनता से कोई सरोकार नहीं है। सरकार असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। सपा रामपुर, मैनपुरी और खतौली में रिकॉर्ड मतों से जीतकर भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त कराएगी।
 

गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब अपना चुनाव लड़ने का तरीका बदल लिया है। वह जनता के बीच जाकर चुनाव नहीं जीतना चाहती है। भाजपा ने रामपुर, मैनपुरी और खतौली में चुनाव जीतने के लिए अराजकता का माहौल बना रखा है और सपा के मतदाताओं को वोट डालने से रोकना चाहती है। देश में महंगाई बेहताशा बढ़ रही है। किसान परेशान हैं। आम आदमी गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहा है। नौजवान बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। इन मुद्दों पर सरकार कभी बात नहीं करती है। भाजपा उद्योगपतियों को मालामाल करने के लिए लाखों करोड़ो रुपये की जमीन को कम पैसों में दे रही है। देश में आज लोकतंत्र खतरे में है। इसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 बजकर 55 मिनट पर रामपुर के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक के जरिए एड्स से बचने की दी जानकारी

ताजा समाचार

शादी खूबसूरत मिलन है और बड़ी जिम्मेदारी भी : मीरा देओस्थले 
Unnao: घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ विस्फोट; पिता-पुत्री समेत चार गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती
चुनाव आयोग का एक्शन, आचार संहिता उल्लंघन मामले में BJP और कांग्रेस को नोटिस...मांगा जवाब
यूपी रोडवेज का बड़ा फैसला, यात्रियों को सफर में मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं-पैसेंजर बोले-Good news  
तिब्बत की निर्वासित सरकार और चीन के बीच पर्दे के पीछे बातचीत, संवाद प्रक्रिया शुरू करना लक्ष्य 
बांदा में पुलिस की गाड़ी ने घर के बाहर सो रही महिला को कुचला; मौत, गाड़ी में मिली शराब की बोतलें, परिजनों से मिलने पहुंचे राज्यमंत्री