Kanpur Crime: बिधनू में महिला का मिला शव, गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका, घटनास्थल के पास मिली जेंट्स चप्पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Crime कानपुर के बिधनू में महिला की गोली मारकर हत्या।

Kanpur Crime कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के किसान नगर रोड किनारे महिला का शव पड़ा मिला है। इलाकाई लोगों ने हत्या कर शव फेंकें जाने की आशंका जताई है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Crime बिधनू थाना क्षेत्र के किसान नगर में महिला का शव पड़ा मिला है। इलाकाई लोगों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।

किसान नगर रोड के पास शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर में चोटों के निशान मिले है। घटनास्थल के पास से जेट्स चप्पल भी मिली है। वहीं, रस्सी से महिला का गला कसा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला कसकर हत्या की गई है।

एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

संबंधित समाचार