बरेली: जेम पोर्टल से कंबल खरीद पर लगी आपत्ति, निकल गई टेंडर की तारीख

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

 शासन से जिले को भेजा गया 30 लाख का बजट, पांच दिसंबर को टेंडर खुलने का हो रहा इंतजार, फर्म तय होने के बाद शुरू होगी खरीद

बरेली, अमृत विचार। सर्दी की दस्तक के साथ ही जिले में जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। कंबल देने के लिए शासन से 30 लाख का बजट आ चुका है, लेकिन बीच में आपत्ति लगने से जेम पोर्टल पर अभी कंबलों की खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है। टेंडर की पहली तारीख निकल गई है। अब दूसरी तारीख का इंतजार हो रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: छात्रों को मतदान के प्रति किया जागरूक

दिसंबर की शुरुआत के बाद मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम के साथ अब दिन में चलने वाली हवाएं सिहरन का एहसास कराने लगी हैं। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और होगा। ऐसे में जिले के निराश्रित लोगों काे ठंड की वजह से दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। ऐसे जरूरतमदों को ठंड से बचाने के लिए शासन की ओर से 30 लाख का बजट जिले में भेजा गया है। इस बजट से कंबलों की खरीदारी कर जरूरतमंदों को दिए जाएंगे।

कंबलों की खरीदारी जेम पोर्टल से होनी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाती है। 30 नवंबर को टेंडर खुलना था, लेकिन इससे पहले इसमें आपत्ति लगा दी गई। जिसकी वजह से टेंडर खुल नहीं सका है। अब पांच दिसंबर की तारीख तय हुई है, जिसमें टेंडर खुलेगा। इसके बाद जिस फर्म को काम मिलेगा वह कंबल खरीदेगी। अब इंतजार पांच दिसंबर की तारीख का हो रहा है।

एक कंबल के रेट 500 रुपये तय - आपदा एवं राहत बाबू अनुराग मिश्रा ने बताया कि, शासन की ओर से कंबलों की खरीदारी के लिए रेट तय कर दिए गए हैं। बताया जाता है एक कंबल के रेट 500 रुपये तय किए गए हैं। इसी दर में कंबलों को खरीदकर जरूरतमंदों को बांटना होगा। इस दर से अधिक पर खरीदारी नहीं होगी।

2 किलो 200 ग्राम का होगा एक कंबल - विभागीय जानकारों के अनुसार, जरूरतमंदों के लिए खरीदे जाने वाले कंबल का वजन भी तय किया गया है, जिसमें एक कंबल का वजन दो किलो 200 ग्राम का होना जरूरी है। इससे कम के वजन का कंबल जरूरतमंदों को नहीं दिया जाएगा।

ऑनलाइन फीड होगा ब्याेराः जरूरतमंदों के लिए खरीदे जाने वाले कंबलों में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए शासन की ओर से सख्ती दिखाई गई है। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि प्रशासन जितने लोगों को कंबल बांटेगा, उनके नाम, पता सबकुछ ऑनलाइन फीड करना होगा।

यहां तक मोबाइल नंबर तक ऑनलाइन फीड करने का आदेश है। हालांकि, मोबाइल की मांगी गई जानकारी को लेकर विभागीय कर्मचारियों में चर्चाएं हैं कि जिसके पास मोबाइल होगा, वह कंबल भी खुद खरीद सकता है।

ये भी पढ़ें - बरेली: महिला अस्पताल के हेल्थ एटीएम से हुईं दो जांचें, जिला अस्पताल में धूल फांक रहीं मशीन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज