अयोध्या: भगवान राम को मुस्लिम बहनें बांधेंगी राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की मुस्लिम बहनें भगवान राम को स्वयं जाकर राखी बांधेंगी। यह जानकारी अवध प्रांत के प्रभारी डॉ. अनिल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुस्लिम बहनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुस्लिम मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की मुस्लिम बहनें भगवान राम को स्वयं जाकर राखी बांधेंगी। यह जानकारी अवध प्रांत के प्रभारी डॉ. अनिल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुस्लिम बहनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुस्लिम मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को भी डाक से राखी भेज रही हैं।

मुस्लिम बहनों रेहाना ख़ान, शाहीन ख़ान, अंजुम बेगम, ख़ुशबू ख़ान, सीमा ख़ान और ताहा मंजूर आदि ने इसके लिए स्वयं मिलकर राखियां तैयार की हैं। यह मुस्लिम महिलाएं चाहती हैं कि भारत में राष्ट्रीय एकता व अखंडता का परचम हमेशा लहराता रहे। रक्षाबंधन के दिन को भगवान राम के पावन पुनीत मंदिर में महिलाएं भगवान राम को भी राखी बांधने का कार्य करेंगी और भगवान से मांग करेंगी कि मोदी को लंबी उम्र स्वस्थ जीवन अता करें ताकि देश की अखंडता विश्व बंधुत्व भाईचारा कायम रहे।

संबंधित समाचार