बलिया : मकान में शवों को छिपाने के लिए लगा दिए गए पेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बलिया : जिले में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब भारतीय मूल की कनाड़ा निवासी एक महिला ने राज्य मानवाधिकार को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि गड़वार थानाक्षेत्र अन्तर्गत उनके दिवगंत नाना धर्मात्मा सिंह के मकान में 100 लाशों को साल 1990 से 1995 के बीच दफन किया गया था। इन्हें छिपाने के लिए लाशों के ऊपर पेड़ भी लगा दिए गए थे।

यह सुनकर मानवाधिकार अयोग के आदेश पर पहुंची टीम को दिवगंत धर्मात्मा सिंह के परिजनों का सामना भी करना पड़ा। हांलाकि, टीम ने डॉग स्क्वायड समेत फॉरेसिंक एक्सपर्ट और स्थानीय पुलिस की मदद से मकान के साथ बगीचे की जांच की, लेकिन कोई भी साक्ष्य नहीं मिला।  

मकान की वारिस अन्नू सिंह ने बताया कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं है। उन्हें बिना बताए मानवाधिकार अयोग और पुलिस की टीम ने उनके घर में छानबीन की है। कहा कि जिस महिला ने अयोग में शिकायत की है। वह उसे नहीं जानती है। शिकायत करने वाली महिला का आरोप है कि घर में 100 लाशें दफन की गई थीं।

मगर टीम को एक भी साक्ष्य बरामद नहीं हुए हैं। इस मामले में मानवाधिकार अयोग के एएसपी अमित मिश्र ने बताया कि अयोग के आदेश पर टीम मकान में जांच करने पहुंची लेकिन मकान में कोई भी साक्ष्य नहीं मिले।जल्द ही रिपोर्ट अयोग को सौंप दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर काशी में उत्साह, गंगा आरती में दिखा नजारा