मुंबई के बार से 23 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाओं को कराया गया मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में एक अवैध ऑर्केस्ट्रा बार में शनिवार को मारे गए छापे के दौरान कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 ये भी पढ़ें- गोधरा ट्रेन अग्निकांड: SC में गुजरात सरकार ने कुछ दोषियों की जमानत याचिका का विरोध किया

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने शनिवार तड़के बार में छापा मारा। उन्होंने बताया कि बार से 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया और 1.7 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की गई।

अधिकारी के मुताबिक, होटल, रेस्तरां और बार में अश्लील नृत्य पर निषेध और महिलाओं की गरिमा की रक्षा संबंधी महाराष्ट्र के कानून के तहत 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 ये भी पढ़ें-  राज्यपाल की नियुक्ति के लिए मानदंड तय हो: उद्धव ठाकरे

संबंधित समाचार