Hamirpur Accident : दो कारों की भिड़ंत में महिला समेत चार युवकों की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Hamirpur Accident बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हमीरपुर में हुआ हादसा।

Hamirpur Accident बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हमीरपुर में दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत चार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur Accident बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेज रफतार दो कारें आमने सामने भिड़ गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। बुंदेलखंड एक्सेप्रेसवे पर हुई इस दर्दनाक घटना से हड़कंप मच गया।

कोतवाली के जखेड़ी गांव के पास से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निकला हुआ है। शनिवार को फतेहपुर जनपद निवासी आशीष कुमार पुत्र रविंद्र पाल सिंह अपने साथ अंजू पुत्री कृष्ण पाल सिंह, सत्या पत्नी कृष्ण पाल सिंह व दीपक पुत्र गोरेलाल शर्मा निवासी फतेहपुर मप्र के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 125 के पास सामने से आ रही तेज रफतार कार से उनकी कार की जोरदार भिडं़त हो गई। इस मौके पर फतेहपुर निवासी आशीष कुमार और सत्या पत्नी कृष्ण पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अंजू सिंह व दीपक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरी कार में सवार रविंद्र शर्मा पुत्र मुरारी लाल निवासी मुरैना मप्र  व उसके साथ एक अज्ञात युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल तारासिंह पटेल ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

संबंधित समाचार