VIDEO : प्राथमिक विद्यालय में दारू पार्टी और बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में शादी के दौरान एक तरफ जहां बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए तो वहीं दूसरी तरफ  प्राथमिक विद्यालय में रुके बारातियों ने दारू की पार्टी कर डाली। ताजा मामला जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के इटौली गांव का हैं, जहां शिक्षा विभाग के परमिशन के बगैर प्राथमिक विद्यालय में बारातियों के लिए रुकने के लिए व्यवस्था की गई और बराती विद्यालय के अंदर दारू की पार्टी मनाते नजर आए। 
 


जब इस बात की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को लगी तो विद्यालय पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। लेकिन शादी समारोह के दौरान बार बालाओं का डांस चलता रहा , वही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।  सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है । हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  

ये भी पढ़ें -  धर्मांतरण का खेल: इस्लाम व बौद्ध धर्म के अलंबदार भी निशाने पर, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार