आंवला में खेत में पानी लगा रहे किसान की पीट पीटकर हत्या
आंवला, अमृत विचार। थाना सिरौली के गांव शिवपुरी में सोमवार की रात में एक किसान की खेत में पानी लगाते समय बदमाशों ने पीटकर की हत्या। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। धीरज कुमार सिंह पुत्र बुद्बपाल सिंह 35 निवासी शिवपुरी थाना सिरौली बीती रात अपने खेत मे पानी लगा रहा था। खेत पर पहुंचे …
आंवला, अमृत विचार। थाना सिरौली के गांव शिवपुरी में सोमवार की रात में एक किसान की खेत में पानी लगाते समय बदमाशों ने पीटकर की हत्या। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। धीरज कुमार सिंह पुत्र बुद्बपाल सिंह 35 निवासी शिवपुरी थाना सिरौली बीती रात अपने खेत मे पानी लगा रहा था।
खेत पर पहुंचे बदमाशों ने मारा पीटा और बेजान छोड़ कर भाग गए। वहीं पड़ोस में दूसरा किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। उसने धीरज के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले धीरज को लेकर थाना सिरौली पहुंचे पुलिस ने शिकायत लेकर मेडिकल को रामनगर भेजा परन्तु रामनगर वालों ने आंवला सीएचसी भेज दिया।
आंवला अस्पताल में पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर बरेली पीएम को भेजा गया है। मृतक के छोटे भाई रजत सिंह ने बताया कि भाई के तीन बेटे हैं। प्रशांत और ब्रजेश्वर तथा निशांत चौहान हैं। शादी किसी की नहीं हुई है। पत्नी सुनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
