लखनऊ: सपा का डेलिगेशन पहुंचा चुनाव आयोग कार्यालय, भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप
अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज मैनपुरी लोकसभा, रामपुर-खतौली विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं आज समाजवादी पार्टी के विधायक मतदान के दौरान बीते 24 घंटे में तीसरी बार चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी समेत करीब 20 विधायकों के साथ राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ में शिकायत दर्ज दर्ज कराने पहुंचे थे।


वहीं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मैनपुरी में ईवीएम खराब की जा रही, रामपुर में लाठीचार्ज किया गया, खतौली में वोटिंग नहीं होने दी जा रही है। अगर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम फिर से शिकायत दर्ज कराने आएंगे।



राजेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो भी लोग शिकायत दर्ज कराने आए हैं। वह सिर्फ गुमराह करने के लिए आए हैं। उनके द्वारा गुमराह किया जा रहा है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हो रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा धांधली सबसे ज्यादा आरोप सबसे ज्यादा गड़बड़ी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और सत्तापक्ष प्रशासन के द्वारा लगातार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-यूपी के 17 नगर निगम, 200 नगर निकाय और 545 नगर पंचायत सीटों पर आराक्षण सूची जारी
