लखनऊ: जलकल विभाग ने शुरू किया 'व्यापारी सहायता पखवाड़ा' 5 से 20 दिसंबर तक चलेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की मांग एवं पहल पर राजधानी लखनऊ में जलकल विभाग द्वारा व्यापारी सहायता पखवाड़ा सोमवार से सभी आठ जोन में शुरू किया गया। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक व्यापारी सहायता पखवाड़ा चलेगा। सभी जोन के अधिशासी अभियंता दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक व्यापारियों के बिल संबंधी एवं अन्य समस्याओं का समाधान करेंगे। 

ये भी पढ़ें- यूपी में उप चुनाव खत्म, वोटिंग प्रतिशत जारी, रामपुर में पड़े सबसे कम वोट 

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक एवं व्यापारियों के मध्य हुई बैठक में व्यापारियों ने जलकल विभाग द्वारा गलत तरीके से भजे जा रहे बिलों की समस्याओं को उठाया था।  बैठक में 15 दिन तक व्यापारी सहायता पखवाड़ा चलाकर व्यापारियों की बिल संबंधित समस्याओं के निदान किए जाने हेतु सहमति बनी थी।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में मानिसक रूप से दिव्यांग बच्चों की कल ने किया लालायित, मंत्री भी रह गये हैरान

संबंधित समाचार