चित्रकूट: कमिश्नर ने किया जिले के बूथों का मुआयना, बीएलओ के काम को सराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मतदाता दिवस पर सम्मानित होंगें दोनों बीएलओ

चित्रकूट, अमृत विचार। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विशेष तिथि के तहत रविवार को अभियान चलाया गया। इलेक्ट्रोरल रोल आब्जर्वर, मंडलायुक्त आरपी सिंह ने जिले के बूथों का मुआयना किया उन्होंने दो बीएलओ के कामों की सराहना की। इनको राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जिलाधिकारी अभिषेक आनंद भी मौजूद रहे।  

चित्रकूट इंटर कालेज पोलिंग स्टेशन में मुआयने के दौरान कमिश्नर ने संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि फार्म की सभी इंट्री की जांच कर लें और संबंधित मतदाताओं को फार्म की प्राप्ति की रसीद अवश्य उपलब्ध कराएं। कंपोजिट विद्यालय कर्वी में पाया गया कि मतदाता के आधार कार्ड स्वतः सत्यापित नहीं हैं। यहां भी  मतदाताओं को प्राप्ति रसीद नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए कमिश्नर ने कार्मिकों को निर्देशित किया। मुआयने के दौरान बीएलओ गौरा देवी और अवधनरेश के कामों से खुश मंडलायुक्त ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दोनों को सम्मानित किया जाए। 

 ये भी पढ़ें-चित्रकूट: दंगल के पहले दिन पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, जानिए कौन बना विजेता         

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'फेक पोस्ट, डीपफेक वीडियो और विदेशी अकाउंट से फैलाया जा रहा भ्रम'
69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: मायावती के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थी, नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया
Machail Mata Yatra 2026: 3 दिन की देरी के बाद जानें कब शुरू होगी यात्रा? प्रशासन ने तय किए नए नियम, हर दिन सिर्फ इतने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालु की मौत, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू के बाद देहरादून में तोड़ा दम
मायावती का NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान: 'राजनीति नहीं, शिक्षा सुधार पर हो फोकस'