सुल्तानपुर: बीईओ की लापरवाही से 469 शिक्षकों का लटका वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। खंड शिक्षा अधिकारी करौंदीकला अजय सिंह की लापरवाही से विकास खंड के 469 शिक्षकों का वेतन लटक गया हैं। बीईओ ने शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मानव संपदा पेरोल मॉड्यूल पर उपस्थिति लॉक करना ही भूल गए। बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अमित मोहन मिश्र ने नाराजगी जताते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा है। 

बेसिक शिक्षा में ब्लाक स्तर पर प्रत्येक माह मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति खंड शिक्षाधिकारी दर्ज करते हैं। मानव संपदा पेरोल माड्यूल पर उपस्थिति लॉक करने के बाद ही जिले स्तर से वेतन भुगतान की कार्यवाही की जाती हैं। यह कार्य माह के 28 तारीख तक कर लेना चाहिए। जिससे एक से दो तारीख में वेतन भुगतान कर दिया जाए। 

पर, करौंदीकला बीईओ की लापरवाही से विकास खंड के 469 शिक्षक व पांच अनुचर का वेतन लटक गया। पहले तो जिले स्तर पर गड़बड़ी बताकर पल्ला झाड़ा गया, लेकिन शिक्षक संघ के नेताओं के दबाव में स्थिति साफ हुई और बीईओ ने लेखाधिकारी को पत्र लिखकर वेतन भुगतान का अनुरोध किया। 

जिले स्तर पेरोल माड्यूल लॉक नहीं किया जा सकता हैं। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा उप्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया हैं। मंगलवार को उपस्थिति लॉक हो गई है। उम्मीद है बुधवार तक ब्लाक के सभी शिक्षकों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा। अन्य विकास खंड का वेतन भुगतान हो गया है। बीईओ ने चूक मानते हुए पत्र लिखकर अनुरोध किया था...अमित मोहन मिश्र, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) सुलतानपुर।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों ने किया जागरूक

संबंधित समाचार