संसद के शीतकालीन सत्र में सभी सदस्यों को पर्याप्त अवसर देंगे : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से 29 दिसंबर तक 23 दिन चलेगा जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी।

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के शीतकालीन सत्र के प्रारंभ के पहले आज आश्वासन दिया कि वह जनहित के मुद्दों पर सदस्यों को अपने विचार रखने का पर्याप्त अवसर देंगे। बिरला ने अपने ट्वीट में कहा,लोकसभा का शीत कालीन सत्र आज से प्रारंभ होगा। आशा है सदन के व्यवस्थित संचालन में सभी दलों का सहयोग मिलेगा। आशा है कि सभी सदस्य सामूहिक चिंतन-मनन के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। मेरी भी कोशिश रहेगी कि सदस्यों को अपना मत प्रस्तुत करने के पर्याप्त अवसर मिलें।

संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से 29 दिसंबर तक 23 दिन चलेगा जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। लोकसभा में सदन के उपनेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल संसद के पुस्तकालय भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी नेताओं ने सरकार को महंगाई, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग, भारत-चीन सीमा सहित विभिन्न मुद्दे पर सरकार को घेरने के संकेत दिये। 

सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने आश्वासन दिया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है तथा संसदीय मर्यादा, नियम एवं अनुशासन के साथ चर्चा होनी चाहिए। 


ये भी पढ़ें : संसद का आज से शीतकालीन सत्र, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष 

संबंधित समाचार