Spain: बार्सिलोना के निकट दो रेलगाड़ियों के बीच टक्कर, 155 लोग घायल
बार्सिलोना। स्पेन में बुधवार की सुबह बार्सिलोना के निकट दो रेलगाड़ियों के बीच टक्कर में 155 लोग घायल हो गए। हालांकि हादसे में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। स्पेनिश अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कातालूनिया की आपातकालीन सेवा की ओर से बताया गया कि तीन लोगों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, लेकिन कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
More than 70 people were injured in a collision between two trains in Barcelona
— David Kime (@CyberRealms1) December 7, 2022
The incident took place at the Moncada y Rexac train station. According to El Mundo, the train crashed into a train filled with passengers, standing at the station.#Spain pic.twitter.com/aFOwhF0ONo
अधिकारियों ने कहा कि बार्सिलोना के उत्तर में स्थित ‘मोंटकाडा आई रीक्साक’ में एक पटरी पर दोनों रेलगाड़ियों के बीच टक्कर हुई। मैड्रिड में कातालूनिया सरकार के प्रतिनिधि एस्टर कापेला ने स्पेनिश नेशनल रेडियो को बताया कि अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Measles: क्यों WHO ने खसरे को एक Imminent Global Threat घोषित किया ?
