Kanpur : वार्डों में सोशल मीडिया एक्सपर्ट लगाएंगे बीजेपी की नैया पार, क्षेत्र में प्रचार-प्रसार को होगा जिम्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में भाजपा के हर प्रत्याशी के साथ दो सोशल मीडिया एक्सपर्ट तैनात होंगे।

कानपुर में वार्डों में सोशल मीडिया एक्सपर्ट बीजेपी की नैया पार लगाएंगे। इसमें भाजपा के हर प्रत्याशी के साथ दो सोशल मीडिया एक्सपर्ट तैनात होंगे। पार्टी की ओर से निर्देश जारी हुए है।

कानपुर, [अभिषेक वर्मा]। नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नई योजना तैयार की है। नगर निगम के 110 वार्डों में जीत का परचम लहराने के लिए पार्टी अपनी सोशल मीडिया विंग का सहारा लेगी। भाजपा के सिंबल से लड़ने वाले हर प्रत्याशी के साथ पार्टी दो-दो सोशल मीडिया एक्सपर्ट तैनात करने जा रही है।

जो पांच साल क्षेत्र में हुए कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित करेगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत हुए कामों के साथ पार्टी के विचारों को भी लोगों तक पहुंचाएगी। ताकि, पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराई जा सके।

Print

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सोशल मीडिया विंग के क्षेत्रीय संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया निकाय चुनाव को लेकर पार्टी से निर्देश मिले हैं जिसमें सोशल मीडिया टीम का गठन कर रहे हैं। हर वार्ड में 2 मेंबर रखेंगे जो नगर निगम और शासन द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे। यह टीम फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और वाट्सअप पर एक्टिव रहेगी। जो पार्टी के प्रत्याशी की मदद करेगी। इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएगी।

नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष में भी तैयारी

भाजपा की सोशल टीम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में भी तैनात की जाएगी। संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि इसमें आईटी टीम की भी मदद ली जाएगी। भाजपा ने गांवों में भी डिजीटल प्रमोशन के लिए बहुत कार्य किया है। सोशल मीडिया की टीम लोगों तक प्रत्याशियों की जानकारी और योजनाओं को पहुंचाएगी।

नौबस्ता क्षेत्रीय कार्यालय से मॉनीटरिंग

भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सोशल मीडिया विभाग में अभी एक संयोजक, दो सह संयोजक, चार क्षेत्रीय सदस्य हैं। क्षेत्रीय संयोजकों के पास कानपुर उत्तर, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर दक्षिण, औरैया इटावा है। जबकि क्षेत्रीय सदस्यों के पा कानपुर ग्रामीण, कन्नौज, फर्रुखाबाद, झांसी जिला, ललितपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, फतेहपुर, झांसी महानगर का प्रभार है। इसी तरह कुल 5 आईटी मेंबर भी हैं।

 

 

   

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज