गोरखपुर: शादी से दो दिन पहले लड़की ने फंदा लगाकर दी जान, पिता ने मंगेतर पर लगाया यह आरोप
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिस घर में शादी समारोह की तैयारी चल रही थी वहां मातम पसर गया। दरसअल जिस लड़की की शादी थी उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक युवती की शादी तय थी। दो दिन बाद बारात आनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपित दुल्हा के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं थाना प्रभारी गीडा राकेश सिंह यादव ने बताया कि मुकेश वर्मा की तहरीर पर मावीर छपरा निवासी राजेश वर्मा के विरुद्ध आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट मिलने के बाद और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: डेयरी में लगी भीषण आग, आठ मवेशियों और डेयरी संचालक की जलकर मौत
