बहराइच: हिमाचल में सरकार बनने पर कांग्रेस में खुशी की लहर, बोले कांग्रेसी- अब जनता हो रही समझदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। विधानसभा चुनाव का बृहस्पतिवार को मतगणना हुई। जिसमें कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई है। इसको लेकर जिले के कांग्रेसियों में खुशी है। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सभी ने बैठक कर भाजपा पर हमला बोला।

कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र व शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर राजस्थान और  छत्तीसगढ़ में उप चुनाव में जीत पर कांग्रेसजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रहे आम कार्यकर्ताओं की है। 

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और भाजपा का घट रहा है। जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। भाजपा जनता को जातिवाद में फसाकर फूट डालो राज करो के मकसद से कार्य करती है। जनता इनके नफरत की राजनीति से अब परिचित हो चुकी है। भाजपा ने देश को महंगाई और बेरोजगारी की भट्टी में झोंक दिया है। हिमांचल प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी की मेहनत रंग लाई है, सरकार बनने में प्रियंका जी का सबसे अधिक योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना प्रदेश हारे यह भाजपा के पतन की शुरुआत है। बैठक में शेख जकरिया शेखू, हमजा शाहिद, अमर नाथ शुक्ल, फजल खान, श्रीराम कोरी, मुस्तकीम सलमानी, सुनील सिंह, खालिद हिशामी, मुनऊ मिश्र, इकबाल, नदीम अहमद, राघवेंद्र द्विवेदी, हीरा लाल राव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी ने गुजरात चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर दी बधाई, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार