बसपा सांसद ने किया EVM की जगह मतपत्र से मतदान के प्रावधान वाला गैरसरकारी विधेयक लोकसभा में पेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर फिर से मतपत्र के जरिये मतदान कराने के प्रावधान वाला गैर सरकारी विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया।

ये भी पढ़ें - बजट में किसानों और पशुपालकों की खुशहाली का ध्यान रखेंगे: गहलोत

उन्होंने ‘ लोक प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश किया। बसपा सांसद ने इस गैर सरकारी विधेयक में यह प्रावधान प्रस्तावित किया है कि ईवीएम के स्थान पर मतपत्र के जरिये मतदान कराने की पुरानी व्यवस्था को लाया जाए।

कांग्रेस के मनीष तिवारी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव के लिए अनुच्छेद 324 में संशोधन के प्रावधान वाला ‘संविधान (संशोधन) विधेयक, 2022’ पेश किया। आईयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर ने ‘मॉब लिंचिंग’ रोधी गैर सरकारी विधेयक पेश किया।

ये भी पढ़ें - दिल्ली: जंतर-मंतर पर किसानों ने प्रदर्शन कर एमएसपी की मांगी कानूनी गारंटी 

संबंधित समाचार