बरेली: चचेरे भाई से विवाद हुआ तो खौला डॉन का खून, कर डाला बब्लू का मर्डर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शराब पीलाने के बहाने गन्ने के खेत में किए साथियों के साथ ताबड़तोड़ धारदार हथियार से वार

बरेली, अमृत विचार। चचेरे भाई से विवाद होने पर डॉन अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का कत्ल कर डाला और उसके शव को गन्ने के खेत में छुपा दिया। यहां तक की उसकी बाइक और मोबाइल तक गिरवी रख दिया। इसी गलती से उस तक पुलिस पहुंच गई और डॉन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन यहां डॉन के साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: धोखाधड़ी कर जालसाज ने निकाले ग्रामीणों के खातों से 35 हजार रुपये, जांच में जुटी पुलिस

थाना नवाबगंज के कुण्डरा कोठी निवासी नन्हें नाथ उर्फ प्रमोद उर्फ डान पुत्र मुन्नानाथ के चचेरे भाई दीपक का गांव के ही बब्लू पुत्र कुंदननाथ से विवाद हो गया। चार दिसंबर को नन्हें नाथ उर्फ डॉन ने बब्लू को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। पहले तो डॅान ने बब्लू को शराब पिलाई और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को खेत में छिपाकर मृतक की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए। हत्या करने के बाद मृतक की बाइक और मोबाइल को दूसरे गांव में एक युवक को गिरवी दे दी। परिजनों ने कई जगह बब्लू को तलाश किया। इस बीच पुलिस को बब्लू के मोबाइल की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो सारा राज खुल गया कि डॉन ने मोबाइल और बाइक को गिरवी डाला था।

पुलिस ने डॉन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव और कत्ल में उपयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया गया।  पूछताछ में डॉन ने बताया कि शराब पीने के दौरान उसका बब्लू से विवाद हुआ था। जिस कारण उसने उसकी नशे में हत्या कर दी। उसे इस बात का अफसोस है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अंतिम दिन सपा पार्षद ने लगाई नगर निगम वार्डों के आरक्षण में आपत्ति

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर