Barabanki News : बाराबंकी में क्लीनिक कर्मचारी पर युवती से दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
On

वीडियो वायरल करने की धमकी से पीड़िता रही खामोश, परिजनों को बताने के बाद पहुंची पुलिस के पास; जांच शुरू

बाराबंकी के एक क्लीनिक में काम करने वाली युवती ने सहकर्मी पर जबरन दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिसके कारण वह चुप रही। परिजनों को घटना बताने के बाद पुलिस में तहरीर दी गई, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बाराबंकी, अमृत विचार। शहर में स्थित एक क्लीनिक में कर्मचारी युवती के साथ वहीं कार्यरत युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी से सहमी पीड़िता चुप रही पर परिजनों के कहने पर उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है। 

जानकारी के अनुसार छाया चौराहा से लखनऊ संपर्क मार्ग पर एक क्लीनिक पर काम करने वाली युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उसके अनुसार क्लीनिक पर काम करने वाले युवक ने उसे बताया कि डाक्टर ने रुकने को कहा है। जिस पर युवती उसकी बात पर भरोसा कर रुक गई। शाम होने पर कर्मचारी ने उसे जबरन पकड़ लिया और अंदर लेकर चला गया।

आरोप है कि कर्मी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, वहीं इस दौरान उसने वीडियाे भी बना लिया। धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। युवती ने दूसरे दिन वहां तैनात डाक्टर से पूरी बात बताई लेकिन अनसुनी कर दी गई।

सहमी युवती घर चली गई और कुछ दिन बाद उसने परिजनों के सामने राज खोल दिया। जिस पर युवती का भाई उसे लेकर शहर कोतवाली पहुंचा और घटनाक्रम की तहरीर दी। इस बारे में शहर कोतवाल सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही।

संबंधित समाचार