मुआवजा न मिलने पर ट्रक लेकर DM की कुर्सी जब्त करने पहुंचा किसान, कार्यालय में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर अजीबोगरीब न्यूज या वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच महाराष्ट्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां मुआवजा न मिलने पर एक किसान ने जिलाधिकारी की कुर्सी जब्त करने ट्रक लेकर कार्यालय में पहुंच गया। इस घटना से ऑफिस में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: भाजपा के 45 नए चेहरों में से 43 रहे विजयी, यह रणनीति आई काम

सात साल से कार्यालय का लगा रहा था चक्कर
खबरों के अनुसार चंद्रपुर जिले के वरोरा में रहने वाले एक किसान की जमीन प्रशासन की ओर से MIDC के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले किसान को मुआवजे के तौर पर करीब 9 लाख रुपए मिलने थे, लेकिन सात साल बीतने पर भी प्रशासन की ओर से किसान को मुआवजा नहीं मिला। हर बार किसान को कोई न कोई वजह बताकर वापस भेज दिया जाता था।

सामान जब्त करने डीएम ऑफिस पहुंचा किसान
इसके बाद किसान ने इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गया और प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर दिया। किसान का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामान को जब्त करने का आदेश जारी कर दिया। किसान को जैसे ही कोर्ट का आदेश मिला तो वह अपने साथ मजदूर
, इलेक्ट्रीशियन और ट्रक लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया और जिलाधिकारी को कोर्ट का आदेश दिखाया। किसान ने कहा कि या तो मुआवजे की रकम दो, अन्यथा कोर्ट के आदेश के मुताबिक जब्ती करने दो।

पुलिस ने मजदूरों को गेट के अंदर नहीं घुसने दिया
इस दौरान अपनी कुर्सी खतरे में देख जिलाधिकारी ने किसान को समझाते हुए कुछ देर इंतजार करने को कहा और कोर्ट के आदेश पर स्टे लाने में जुट गए। इस दौरान पुलिस ने किसान और उसके साथ आए मजदूरों को कार्यालय के गेट के भीतर ही नहीं घुसने दिया। देर शाम तक किसान जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर खड़ा रहा। शाम होते ही जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से इस आदेश पर 12 दिसंबर तक के लिए स्टे ले लिया गया। इसके बाद किसान को खाली हाथ लौटना पड़ा।

3-4 दिन में कोर्ट में जमा कर दी जाएगी मुआवजा राशि- DM
इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है कि 3 से 4 दिन में राशि कोर्ट में जमा कर दी जाएगी। कोर्ट के जरिए ये राशि किसान को मिल जाएगी। वहीं, किसान ने कहा कि MIDC में मेरी जमीन गई थी। 2015 में जजमेंट आया था। मैंने कई बार midc को बोला कि जजमेंट आ गया है, हमारी राशि हमें दे दो, लेकिन हमें राशि नहीं दी गई। इसके बाद 2018-2019 में गुहार लगाई, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला।

हम दोबारा जब्ती करेंगे-किसान
किसान ने कहा कि पहले भी जब्ती वारंट लाया था। आज फिर आए हैं। कोर्ट के आदेश पर वरोरा से ट्रांसपोर्ट, लेबर और इलेक्ट्रीशियन लेकर आए। किसान ने कहा कि 12 दिसंबर 2022 तक स्टे है। इसके बाद हम दोबारा जब्ती करेंगे। आज जो हुआ, वो उचित नहीं हुआ। शाम तक हमें दरवाजे पर खड़े रखा। आखिरी समय पर स्टे ले लिया।

ये भी पढ़ें- Elon Musk धीरे से देंगे जोर का झटका, उड़ा देंगे 1.5 Billion Twitter Accounts

संबंधित समाचार