बहराइच: सगे भाइयों ने की थी ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपी बोला- पत्नी के चाल-चलन से आजिज होकर उठाया कदम

अमृत विचार, बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में 3 दिन पूर्व हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के चाल चलन से काफ़ी आजिज था जिसके चलते उसने अपने भाई के सहयोग से ऑटो चालक की पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सगे भाइयों को जेल भेज दिया है।

रामगांव थाना अंतर्गत मुरौवन पुरवा गांव निवासी ननकू मौर्या कि 3 दिन पूर्व पीट कर हत्या कर दी गई थी उसका शव बहराइच कठाई घाट मार्ग पर बसौना माफी गांव के निकट गन्ने के खेत में मिला था। गांव के लोगों ने पीट कर हत्या की बात पुलिस को बताई थी इसके बाद राम गांव थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रामगांव थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुरौवन पुरवा गांव निवासी राजू और होली राम पुत्र राम रूप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। घटना के दिन से ही दोनों फरार थे, थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार रात को दोनों हत्यारोपियों के तुलसीपुर के पास होने की सूचना मिली थानाध्यक्ष संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी राजू ने बताया कि उसकी पत्नी का चालचलन काफी गड़बड़ था। मृतक ननकू मौर्य अक्सर उसकी पत्नी को ऑटो पर बिठाकर क्षेत्र में टहलाता हुआ था जिससे उसकी बदनामी होती थी। आरोपी राजू ने बताया कि उसने कई बार ननकू और पत्नी को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन दोनों की आदत जस की तस रही इसी के चलते भाई होली राम के सहयोग से ननकू मौर्य को पीट-पीटकर मार डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- हरदोई: वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

संबंधित समाचार