शाहजहांपुर: सीसीटीवी में कैद वृद्धा की पिटाई का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद, अमृत विचार। पिटाई करने में मशहूर कोतवाल धीरेंद्र सिंह चौहान के वृद्धा विधवा पिटाई कांड की जांच अभी फिलहाल चल रही है कई ट्वीट्स के बाद एडीजी बरेली ने मामले का संज्ञान लेकर एसपी शाहजहांपुर को जांच कर कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया था। साथ ही सूबे के कैबिनेट मंत्री और शाहजहांपुर विधायक …

जलालाबाद, अमृत विचार। पिटाई करने में मशहूर कोतवाल धीरेंद्र सिंह चौहान के वृद्धा विधवा पिटाई कांड की जांच अभी फिलहाल चल रही है कई ट्वीट्स के बाद एडीजी बरेली ने मामले का संज्ञान लेकर एसपी शाहजहांपुर को जांच कर कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया था। साथ ही सूबे के कैबिनेट मंत्री और शाहजहांपुर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने भी सम्बंधित अधिकारियों के पेंच कसे उसके बाद शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मामले की जांच एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम को सौंप दी थी।

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम के निरीक्षण के बाद कैंटोनमेंट ज़ोन में सख्ती बढ़ाते हुए कोतवाल धीरेंद्र सिंह चौहान पर एक वृद्ध विधवा महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया था। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद प्रकरण सुर्खियों में आया था। हालांकि बाद में मामले पर राजनीति शुरू हो गई सोशल मीडिया पर जातिवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए एक पक्ष कोतवाल का पक्षधर जबकि दूसरा प्रतिद्वंद्वी बनकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करता रहा और वृद्ध विधवा महिला की दो तीन अन्य वीडियो भी बाद में सोशल मीडिया पर वायरल की गई।

जिनमे वृद्ध महिला ने जलालाबाद के चेयरमैन मुनेंद्र बाबू गुप्ता के घर उनके किसी कार्यकर्ता द्वारा जबरन वीडियो बना कर वायरल करने की बात कही है फिलहाल मामले की सच्चाई तक पहुँचने के लिए घटना स्थल का जायजा करने पर पता चला कि घटना एसबीआई के एटीएम के ठीक सामने घटित हुई जिसके गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है अब तक की जांच में महिला के कैंटोनमेंट ज़ोन में जाने की और कोतवाल तथा वृद्धा के बीच रोक टोक की बात की पुष्टि हो चुकी। यदि जांच अधिकारी उस कैमरे की फुटेज ले तो असल हकीकत तक पहुँचने में देर नही लगेगी और सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

सीसीटीवी लगे होने की जानकारी मिली है कार्यवाहक सीओ को इस एंगल से भी जांच के लिए कहा गया है फुटेज मिलने के बाद आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी। – अपर्णा गौतम, एसपीआरए, शाहजहांपुर

चेयरमैन के मनमुताबिक काम न कर ने के कारण उन्होंने मेरे ट्रांसफर के लिए षड्यंत्र किया था मेरी कार्यशैली से चेयरमैन खफा चल रहे थे सभी इस बात से वाकिफ भी है। – धीरेंद्र सिंह चौहान, कोतवाल जलालाबाद

मारपीट के बाद महिला मेरे आवास पर शिकायत लेकर आई थी यहां बैठे लोगों द्वारा वीडियो वायरल कर शिकायत की गई है मेरा कोतवाल से कोई मतभेद नही है। – मुनेंद्र बाबू गुप्ता, चेयरमैन, जलालाबाद

संबंधित समाचार