रामपुर : घेर नज्जू खां में बैंटरा फटने से घर में लगी आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग पर पाया काबू

रामपुर, अमृत विचार। गंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर इनवर्टर पर लगा बैंटरा चार्ज होते समय अचानक से धमाके की आवाज के साथ फट गया। उसके बाद घर में आग लग गई। आग लगती देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी आ गए। आग को बुझाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद भी फायर बिग्रेड देरी से पहुंची। इस दौरान लोगों की नोकझोंक हुई। बाद में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से काफी नुकसान होना बताया गया है।

 गंज थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां निवासी नवेद का तीन मंजिला मकान है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के इनवर्टर में लगा बैंटरा फट गया। उसके एसिड से घर में आग लग गई। जिसके बाद लपटें उठनी  शुरू हो गईं। परिजनों के शोर मचाने पर आस पास के लोग भी आ गए। उसके बाद आग को बुझाना शुरू कर दिया।

 इस बीच किसी ने जानकारी फायर बिग्रेड को दी, लेकिन वह देरी से पहुंची, गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों को घेरकर उनके साथ नोंक झोंक कर दी। बाद में किसी तरह से लोगों ने मामले को शांत कराया। फिर कहीं जाकर आग को बुझाया। जहां उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से करीब एक लाख का नुकसान होना बताया गया है। इस दौरान काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत

संबंधित समाचार