लखनऊ: अनुराग भदौरिया की संपत्ति हो सकती है कुर्क, ब्यौरा जुटा रही पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के ससुराल में कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद पुलिस उनके अन्य संपत्ति का ब्योरा जुटाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अनुराग भदौरिया अगर हाजिर नहीं होते तो उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। अनुराग की सास पूर्व सपा सांसद सुशीला सरोज के घर व उनके चिनहट स्थित फॉर्म हाउस पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा की है।

मालूम हो कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ टीवी न्यूज चैनल में डिबेट के दौरान मुख्यमंत्री और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेता की तरफ से उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 153ए,295ए, 298, 504 और 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अनुराग फरार चल रहे हैं। हजरतगंज थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र के अनुसार कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। एक माह के अंदर अगर हाजिर नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: वनवासी छात्रों के लिए बनेगा 40 कमरे का Hostel, साढे़ चार करोड़ रूपये आएगी लागत  

संबंधित समाचार