Hamirpur News : कुएं में कूद कर किसान ने जान दी, बैंक का साढ़े चार लाख व डेढ़ लाख रुपये था बिजली बकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Hamirpur News हमीरपुर में कुएं में कूद कर किसान ने जान दी।

Hamirpur News हमीरपुर में कुएं में कूद कर किसान ने जान दे दी। किसान पर बैंक का साढ़े चार लाख व डेढ़ लाख रुपये का बिजली बकाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur News सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी गांव में रविवार देर शाम कर्ज से परेशान किसान ने कुएं में कूद गया। परिजन कुएं से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पंधरी निवासी विजय पाल सिंह (45) के नाम करीब 22 बीघे खेतिहर जमीन है। जिसमें खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार देर शाम उसने घर निकट कुएं में कूद गया। परिजन उसे निकाल कर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सरोज देवी ने बताया कि उनके पति ने भारतीय स्टेट बैंक से तीन लाख, कोऑपरेटिव बैंक से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले रखा था।

वहीं करीब डेढ़ लाख रुपये का घर और निजी नलकूप का बिजली बिल बकाया है। बीते वर्षो में फसल ठीक न होने के कारण बैंक व बिजली का बकाया नहीं जमा कर सके। जिससे बैंक के अधिकारियों द्वारा अक्सर कर्ज जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था।

इसके साथ ही बिजली के बकाए की आरसी जारी होने पर राजस्व विभाग के कर्मी एक बार पति को पकड़ भी ले गए थे। बैंक कर्ज व बिजली के बकाए से पति परेशान रहते थे। कहा शायद इसी कारण उन्होंने रविवार को देर शाम कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी सरोज देवी, पुत्री दीपाली (15) पुत्र आयुष सिंह (9) को रोता विलखता छोड़ गया है।

संबंधित समाचार