UP Board Exam: बहराइच में 99 केंद्रों पर होगी वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा, सूची जारी
अमृत विचार, बहराइच। जिले में वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 64058 परीक्षार्थियों का इम्तिहान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित किए गए 99 परीक्षा केंद्रों पर होगा। निर्धारित परीक्षा केंद्रों के बारे में 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक उदय राज ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले से भेजी गयी विद्यालयों की सूची में से परिषद कार्यालय की ओर से बहराइच के 99 विद्यालयों को बोर्ड का परीक्षा केंद्र इस बार बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल के 38592 और इंटरमीडिएट के 25466 छात्र परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई है, अरे किसी परीक्षा केंद्र के बारे में आपत्ति मिलती है तो उसका निस्तारण तत्काल करके नई सूची जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : वैक्सीन की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किये गए स्वास्थ्य कर्मी
