Kanpur News : ईवीएम और बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव, तैयारी में जुटा निर्वाचन विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा है।

Kanpur News कानपुर में 11 हजार कर्मचारी निकाय चुनाव कराएंगे। ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से ही निकाय चुनाव होंगे। जिसकी तैयारियों में निर्वाचन विभाग जुटा है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News जिले में नगर निगम सहित पांचों निकायों के चुनाव 11 हजार कर्मचारी कराएंगे। निर्वाचन विभाग ने इन कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। चुनाव ईवीएम और बैलेट पेपर, दोनों ही व्यवस्थाओं से पूरे किए जाएंगे। इनके लिए पोलिंग पार्टियां भी अलग-अलग बनाई गई हैं। रिजर्व में रखा गया है। पॉलिटेक्निक में ट्रेनिंग की रूपरेखा तैयार की गई है।

एडीईओ डॉ. एसके द्विवेदी ने बताया कि 11 हजार सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें ईवीएम से मतदान को करीब 22 सौ पोलिंग पार्टियां तैयार कर ली गई हैं। इसमें साढ़े सत्रह सौ पालिंग पार्टियां चुनाव में लगेंगी, जबकि साढ़े चार सौ के करीब पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा जाएगा।

वहीं, बैलेट से मतदान को सौ से अधिक पोलिंग पार्टियां तैयार की गई हैं। इसमें पांच सौ से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है। अस्सी से अधिक चुनाव कराएंगी और बीस से ज्यादा को रिजर्व रखा जाएगा। एक बूथ पर पांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

नगर निगम में महापौर व पार्षद का चुनाव ईवीएम और नगर पंचायत और पालिका का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। इसलिए ईवीएम से वोटिंग में एक बूथ में पांच कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बैलेट से मतदान में एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारियों को लगाया जाएगा।

इसके लिए पीठासीन अधिकारी और प्रथम से लेकर चतुर्थ मतदान कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अलावा बिठूर पालिका के चुनाव के नामांकन भी नगर निगम मुख्यालय में ही होंगे।

संबंधित समाचार