Farrukhabad: गिफ्ट देने के बहाने लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश, महिला की चेन तोड़कर भागे, CCTV में घटना कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Farrukhabad News फर्रुखाबाद में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटी चेन।

Farrukhabad News फर्रुखाबाद में गिफ्ट देने के बहाने लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाश महिला की चेन तोड़कर फरार हो गए है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। Farrukhabad News लूट के इरादे से दिन दहाड़े गिफ्ट देने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। मुंह बंद कर गला दबाने का प्रयास करने पर महिला से हाथापाई हो गई। महिला के शोर मचाने पर बदमाश उसके गले से चेन तोड़कर भाग गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की और सीसीटीवी का वीडियों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी बबलू कनौजिया वन विभाग में नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाने के बाद करीब 7.55 बजे दो युवक मास्क लगाकर गेट पर आए। डोर वैल बजने पर बबलू कनौजिया की  पत्नी गीता ने गेट खोला। गली में खड़े दो युवकों ने गीता से कहा कि भाई साहब ने बिजली का सामान खरीदा था। जिसमें उनका गिफ्ट निकला है। जिसे देने आए हैं, भाई साहब को बुला दो।

गीता ने पति के ड्यूटी पर जाने की बात कहीं तो दोनों युवकों ने गीता से पीने के लिए पानी मांगा। वह गेट खुला छोड़कर दोनों के लिए पानी लेने अंदर चली गई। यह देखकर दोनों युवक घर के अंदर घुस आए। रसोई घर से बाहर निकलते ही लूट के इरादे से घर में घुसे दोनों युवकों ने गीता को पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। एक ने मुंह बंद किया और दूसरा गला दबाने का प्रयास करने लगे। दोनों युवकों ने गीता से लॉकर की चाबी मांगी, यह सुनकर गीता ने युवकों से हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी बीच मुंह दबाएं युवक की उंगली में गीता ने काट लिया।

लूट की योजना फेल होते देख एक युवक ने गीता के गले से सोने की चेन तोड़ ली और दोनों भाग गए। गीता शोर मचाते हुए घर से बाहर आई। उनकी आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर सीओ रविंद्र नाथ राय व फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिला गीता से घटना की जानकारी ली। घर में लगे सीसीटीवी कैमरा देखे तो उसमें पूरी घटना कैद थी।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का वीडियो कब्जे में लिया। गीता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दिन दहाड़े घर में घुस कर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने वाली की गिरफ्तारी करने के लिए एसओजी, सर्विलांस और फतेहगढ़ कोतवाली की टीम लगाई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव