अयोध्या: बैठक से दो अफसर नदारद, कमिश्नर का चढ़ा पारा, जारी किया यह फरमान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार, अयोध्या। मंडलीय समीक्षा में हिदायतें जारी करने के बाद भी सोमवार को बैठक के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि और सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। यह देख कमिश्नर गौरव दयाल का पारा चढ़ गया और उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए। साथ ही यह भी कहा कि कोई भी अधिकारी बिना किसी पूर्व अनुमति के मंडल मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और यदि किसी विभागीय कार्य से उन्हें जाना पड़ रहा है तो वह सूचना जरूर दें।

मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की माह नवम्बर 2022 की प्रगति रिपोर्ट पर मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में मंडल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारी को जिले में तैनात स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को उपयोगी स्थलों पर तैनात करने के निर्देश दिए।

नहरों की सिल्ट की सफाई, धान खरीद का तत्काल भुगतान, सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में अभियान चलाने, वृद्वावस्था, दिव्यांग, निराश्रित पेंशन के लाभार्थियों के आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की संक्षिप्त समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारियों से तहसील, थानों, विकास खंडों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किसान के खेत में पहुंचकर कृषि वैज्ञानिकों ने देखी लहसुन की खेती, दी ये सलाह

संबंधित समाचार