अयोध्या  : 48 घंटे में हत्थे चढ़े चोर, चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, अयोध्या। रौनाही थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के सिहैता लोहानी गांव में हुई चोरी के मामले में 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चुराए गए जेवरात व नकदी के साथ वारदात में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है।

 मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ सदर डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि  शनिवार/रविवार की रात सिहैता लोहानी निवासी राम रतन निषाद के घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत 25 हजार रुपये चोरी  की वारदात हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर रौनाही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की पुलिस टीम ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था।

दर्ज केस की विवेचना और खुलासे में जुटी पुलिस ने मंगलवार की सुबह ड्योढ़ी बाजार से साइकिल सवार थाना क्षेत्र के ही जगदीशगंज बाजार निवासी शिवराम व दृगपाल को गिरफ्तार किया।  तलाशी में इनके पास से चांदी की एक जोड़ी पायल, कमर करधन, बाल चोटी व सोने का कान का झाला, मटर माला का लॉकेट तथा  2000 रुपये बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सामान उन्होंने सिहैता लोहानी से चोरी किया है। सीओ ने बताया कि इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। यह लोग रात में साइकिल लेकर निकले थे और रामरतन के घर की दीवार नीची देख अंदर कूद गए तथा कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : गैंडे की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स