बहराइच : गैंडे की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

एसडीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे गांव, बढ़ाई चौकसी

अमृत विचार, उर्रा, बहराइच। ककरहा रेंज के भिउरा गांव में मंगलवार को गैंडा पहुंच गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना वन अधिकारियों को दी गई। उप प्रभागीय वनाधिकारी समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचे हैं। सभी ने जांच कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में इस समय गैंडा विभिन्न गांवों में विचरण कर रहा है। मंगलवार को ककरहा रेंज के भीउरा गांव गैंडा निकल आया। गैंडा देख लोग मौके से भागने लगे। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना रेंज कार्यलय पर दी गई। सूचना पाकर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष शर्मा, वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह, वन दरोगा अभय यादव समेत अन्य मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने मौके की जांच की। एसडीओ ने बताया कि वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह की अगुवाई में वन दरोगा अभय यादव,वन रक्षक संतोष कुमार,दैनिक श्रमिक गोले और लोटन की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि इन दिनों बाघ, तेंदुए के साथ गैंडा भी गांवों में जाकर ग्रामीणों को भयभीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : ट्रांसजेंडर प्रियंका सिंह का ऐलान, मेयर सीट के लिए दाखिल करेंगी नामाकांन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स