लखनऊ : ट्रांसजेंडर प्रियंका सिंह का ऐलान, मेयर सीट के लिए दाखिल करेंगी नामाकांन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आगामी दिनों में अधिसूचना जारी होनी है। चुनाव में भाग लेने के लिए प्रत्याशियों ने जोर अजमाईश शुरू कर दी है। बड़ी खबर है शहर की मेयर सीट को लेकर है। इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा। ट्रांसजेंडर प्रियंका सिह ने इस बार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र के चुनावी राजनीति में उतरने का ऐलान किया है।

वह मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। शहर के विकास, जनसमस्या और सौन्दर्यीकरण के मूलमंत्र के साथ चुनावी बयार में प्रिंयका सिंह का मुकाबला कई दिग्गजों से हो सकता है। बता दें कि प्रियंका सिंह सोशल वर्कर एक्टिविस्ट होने के साथ ही अभिनेत्री मॉडल के नाम से भी चर्चित है। इस ऐलान के बाद प्रिंयका सिंह का नाम सत्ता के गलियारे में भी सुर्खियों में छाया हुआ हैं।

अमृत विचार से खास बातचीत के दौरान प्रियंका सिह ने बताया कि  किन्नर अखाड़े के अलावा उन्हें शहर के कई लोगों से सहयोग मिल रहा है। हालांकि बीजेपी और सपा दोनों पार्टियों से सम्पर्क किया जा रहा है। टिकट न मिलने पर वह निर्दयलीय का दामन थाम कर इस चुनाव में दिग्गजों को चुनौती देंगी। वह पहली बार चुनाव में लड़ रही है और निकाय चुनाव से ही राजनीति के सफर में अजमाईश कर रही है।

 तो उन्होंने कहा कि राजधानी के निकाय चुनाव की मेयर सीट उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्हें कई वरिष्ठ राजनेताओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। हालांकि उन्होंने सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों  का नाम स्पष्ट नहीं किया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलते संक्रमण के बीच प्रियंका जरुरतमंदों की मददगार बनकर चर्चा में आईं थी। दिन रात वह जरुरतमंदों को दुआओं, दवाईयां और ऑक्सीजन सिलेंडर देकर उनकी जिंदगी बचाने के लिए भागती दौड़ती दिखी। उस वक्त प्रियंका ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था, उनकी इस मुहिम को लोगों ने कभी सराहा था।

यह भी पढ़ें: हरदोई : ग्रामीणों ने 300 जानवरों को स्कूल में किया बंद

संबंधित समाचार