बहराइच : खेत में पहुंच गया विशालकाय मगरमच्छ

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ नदी में छोड़ा

अमृत विचार, मुर्तिहा, बहराइच। ककरहा रेंज के परसीपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में मंगलवार को विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे नदी में छोड़ दिया है। विशालकाय मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।

जंगल से सटे गांवों में वन्य जीवों के साथ जलीय जीव भी दस्तक दे रहे हैं। इससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के ग्राम परसीपुरवा निवासी गुड्डू के खेत में मंगलवार को विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया।

मगरमच्छ को खेत में देख लोगों में भगदड़ मच गई। गांव के लोगों ने ककरहा रेंज कार्यालय में मगरमच्छ निकलने की सूचना दी। वन दरोगा अभय यादव, वन रक्षक राम सुख यादव, अकील अहमद और लोटन समेत अन्य पहुंचे। सभी ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर पकड़ा। इसके बाद उसे हंसुलिया स्थित सरयू नदी में छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:हरदोई ने तोड़ा कर्नाटक परिमंडल का रिकॉर्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स