FIFA World Cup : सेमीफाइनल में हार के साथ फीफा विश्व कप से विदा हुए लुका मोड्रिक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुसैल। अर्जेंटीना के हाथों सेमीफाइनल में हार के साथ ही क्रोएशिया की टीम विश्व कप से बाहर हो गई और उसके महानतम खिलाड़ी लुका मोड्रिक की भी टूर्नामेंट से विदाई हो गई। लुका मोड्रिक की जगह 81वें मिनट में लोवरो मायेर को उतारा गया, जब उनकी टीम तीन गोल से पीछे थी। यह विश्व कप से इस महान मिडफील्डर की विदाई कर पल था। 

Image

चार साल पहले फाइनल में फ्रांस से हारने वाली क्रोएशिया की टीम भी चंद मिनट बाद फुटबॉल के महासमर से रूखसत हो गई। किनारे पर खड़े लुका मोड्रिक ने अपनी कमीज से चेहरा ढक लिया। लाल और सफेद रंगों में लिपटे क्रोएशिया के समर्थकों को इस पल की अहमियत का अहसास हुआ और अपने देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अभिवादन के लिए वे उठ खड़े हुए। 

Image

अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने भी खड़े होकर इस चैम्पियन को विदाई दी। मोडरिच से पहले उनके हमउम्र 37 वर्ष के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भी फुटबॉल के इस महासमर से विदाई हुई थी। दोनों ने ही क्लब के साथ बेशुमार खिताब और ट्रॉफियां जीती लेकिन विश्व कप जीतने से वंचित रह गए। चार साल पहले रूस में टीम को फाइनल तक ले जाने वाले लुका मोड्रिक पर 40 लाख देशवासियों की उम्मीदें टिकी थी। 

Image

क्रोएशिया ने क्वार्टर फाइनल में नेमार की ब्राजील टीम को हराया लेकिन लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना से पार नहीं पा सके। रीयाल मैड्रिड के साथ पांच बार चैम्पियंस लीग खिताब और 2018 में फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार जीत चुके मोडरिच 2024 यूरो चैम्पियनशिप में फिर क्रोएशिया के लिये खेल सकते हैं जो शायद देश के लिये उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

ये भी पढ़ें :  FIFA WC 2022 : पेले और डिएगो माराडोना की जमात में शामिल होने से एक जीत दूर लियोनेल मेस्सी, ऐसा रहा है सफर

 

 

संबंधित समाचार