CBI ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में 15 मामले दर्ज किए : सरकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2019 से लेकर सरकार और संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 15 मामले दर्ज किए हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन 15 मामलों में से छह में जांच चल रही है, जबकि नौ मामलों में 28 आरोपियों के खिलाफ 28 आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं।

सिंह ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि सीबीआई में 1,673 पद रिक्त हैं। 

ये भी पढ़ें : राजमार्गों पर वाहनों की नयी गति सीमा निर्धारण के संबंध में जल्द फैसला होगा : नितिन गडकरी 

संबंधित समाचार