अयोध्या: गोसाईंगंज नगर में पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, रहा अफरा-तफरी का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोसाईगंज, अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने अभियान चलाया। सड़क के किनारे पटरियों पर कब्जे को हटाया गया। एसएचओ अक्षय कुमार की अगुवाई में चले अभियान को लेकर कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल रहा। थाना रोड से अभियान शुरू हुआ जो भीटी तिराहे से होते हुए तेलियागढ़ कटरा बस स्टाप तक चला। 

इस दौरान व्यापारियों के दुकानों और घरों के आगे अतिक्रमण को हटवाया गया। एसएचओ ने बताया कि आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया। सड़क की दोनों तरफ पटरियों पर लगी दुकानों से आवागमन बाधित होता है और राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं, जिससे हमेशा जाम लगा रहता है। एसएसआई देवेन्द्र नाथ राय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: क्रीड़ा भारती का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, विजेताओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

संबंधित समाचार