बरेली: सेक्स रैकेट का सरगना डोडा में गिरफ्तार, कार बरामद
बरेली,अमृत विचार। विधायक के भाई की शादी हॉल में एएसपी ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें पुलिस ने बाहरी राज्यों की लड़कियों के साथ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगाना की तलाश थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर …
बरेली,अमृत विचार। विधायक के भाई की शादी हॉल में एएसपी ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें पुलिस ने बाहरी राज्यों की लड़कियों के साथ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगाना की तलाश थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी कार से पांच किलो डोडा भी बरामद हुआ है। पुलिस की टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं।
मंगलवार को एएसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में बारादरी पुलिस ने एक विधायक के भाई के डोहरा रोड स्थित निर्माणाधीन बारात घर में पुलिस ने सेक्स रेकेट पकड़ा था। पुलिस ने कैंट, भुता, नवाबगंज, किला, रामपुर, गवालियर, दिल्ली व पश्चिम बंगाल के लड़के, लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि गैंग का सरगना वीर सावरकर निवासी बुद्वसेन उर्फ सागर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसकी कार से पांच किलो 500 ग्राम डोडा, मोबाइल, पेमेंट डायरी, दो एटीएम, आधार कार्ड, पेनड्राइव बरामद की। पुलिस ने उसे एनडीपीएस में जेल भेज दिया। पुलिस उसके मोबाइल व डायरी में किन-किन लोगों से पेमेंट किया है, पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गूगल पे व पेटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करता था। आरोपियों के मोबाइल से भी पुलिस डाटा खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक सागर का दिल्ली, पश्श्चिम बंगाल, ग्वालियर समेत कई इलाकों में नेटवर्क फैला हुआ है। लॉकडाउन में नौकरी की मार झेल रहे कई लड़के, लड़कियों को उसके साथी ने नंबर दिये थे। इस दौरान कई लड़कियां उसके जाल में फंस गईं। पुलिस इन सभी लड़कियों के पता लगाने में जुटी है। इसके साथ पुलिस को छापे से पहले फरार हुई महिला की तलाश में दबिश दे रही है।
