सुल्तानपुर: कांग्रेसियों को जोड़ने में सफल दिखी भारत जोड़ो यात्रा 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

हिमाचल जीत के बाद भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर कांग्रेस को दी संजीवनी

अमृत विचार, सुल्तानपुर। हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद कांग्रसियों को मानों संजीवनी मिल गई है। इसका असर गुरुवार को प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में शहर में पहुंची भारत जोड़ों यात्रा में देखने को मिला। यात्रा के बहाने यहां पर बिखरे कांग्रेसियों को जोड़ने में पार्टी के जिम्मेदार सफल दिखे। 

यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। शहर के पार्कों में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। गुरुद्वारे पंहुचकर श्री राय ने मत्था टेका। राजीव गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गए। कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुईद अहमद, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, प्रमोद मिश्रा, ओपी चौधरी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, हरीश त्रिपाठी, प्रदेश सचिव फिरोज अहमद, रणजीत सिंह सलूजा, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, पूर्व विधायक शिव नारायण मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, सभासद व जिला प्रवक्ता अमोल बाजपेई, पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल की मौजूदगी में शहर के कौमी निश्वा विद्यालय में झंडा रोहन व वन्देमातरम् से पदयात्रा की शुरुआत हुई।

इन रास्तों से गुजरी पदयात्रा
शहर के गभड़िया, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, गंदानाला, चौक, पंचरास्ता, दरियापुर, बाध मंडी, शाहगंज, डाकखाना कलेक्ट्रेट, बस अड्डा, दीवानी चौराहा होते हुए राजीव गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान अजय राय ने कांग्रेसियों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु व सुखदेव, महात्मा गांधी, राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री राय ने कांग्रेसियों के साथ गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका व आशीर्वाद लिया। 

समाज में लोगों के मन से भय निकलना होगा :अजय 

तिकोनिया पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राय ने कहा भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य समाज में लोगों के मन से भय निकालकर उनको मजबूत बनाने का है।  उन्होंने कहा कि आज समाज का हर तबका भयभीत है। किसान, व्यापारी सभी परेशान है। उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहां व्यापारियों का उत्पीड़न कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। जहां भी जीएसटी वाले छापामारी कर व्यापारियों को परेशान करें, वह हर कांग्रेसी को खड़ा होना चाहिए। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत जिलेभर की कांग्रेसियों को जीएसटी वालों के उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होकर व्यापारियों की मदद करने की अपील की। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि आज संविधान को तार-तार किया जा रहा है। लोग कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने किया। यहां युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, शकील अंसारी, प्रमोद मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, योगेश प्रताप सिंह, सुब्रत सिंह सनी, मानस तिवारी, ओपी चौधरी, राहुल त्रिपाठी, डीसी पांडेय, उमाकांत त्रिपाठी आदि रहे। 


ये भी पढ़ें -मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी: 22 में चार मॉडल चयनित 

संबंधित समाचार