कौशल विकास मिशन के युवाओं के मोबिलाईजेशन उनके मध्य जागरूकता का विस्तार करने में सहयोग करेंगी आकांक्षा समिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। सिविल सर्विसेज इंस्टिट्यूट क्लब, लखनऊ में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारियों व आकांक्षा समिति के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मिशन निदेशक कौशल विकास आन्द्रा वामसी द्वारा आकांक्षा समिति के सदस्यों को मिशन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया । तदोपरान्त आंकाक्षा समिति की अध्यक्ष  मीरा मिश्रा  ने उनकी संस्था द्वारा मिशन को सहयोग प्रदान करने की सम्भावनाओं पर अपने विचार रखे।

चर्चा के दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार आकांक्षा समिति द्वारा कौशल विकास मिशन के युवाओं के मोबिलाईजेशन, उनके मध्य जागरूकता का विस्तार करने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही जनपद स्तर पर वर्तमान परिदृश्य के अनुसार आकांक्षा समिति के सदस्यों के माध्यम से पात्र युवाओं की काउंसिलिंग भी की जाएगी। सम्यक चर्चा उपरान्त दोनों पक्षों के मध्य विभिन्न बिन्दुओं पर सहमति हुई । अन्त में दोनों पक्षों द्वारा औपचारिक रूप से अनुबन्ध पर हस्ताक्षर करने के साथ बैठक की समाप्ति हुई।

ये भी पढ़े:- यूपी में अब हेल्थ एटीएम पर जांच के साथ मिलेगी टेलीकंसल्टेशन की सुविधा

संबंधित समाचार