वाराणसी: काशी-तमिल संगमम का समापन आज, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी समेत ये मंत्री भी होंगे शामिल
लखनऊ। वाराणसी के बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में चल रहे काशी-तमिल संगमम् का आज शुक्रवार संकल्पों के साथ समापन होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देंगे। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, मत्स्य पालन-पशुपालन व डेरी मंत्री डॉ. लोगनाथन मुरुगन व तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि भी शामिल होंगे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी इस कार्यक्रम में शामिल होगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। फिर गृहमंत्री व सीएम योगी सड़क मार्ग से एम्फीथियेटर मैदान पहुंचेंगे। इनके साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौदूद रहेंगे।
