UP Weather: यूपी में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, धूप में भी हो रहा गलन का एहसास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा गई है। ठंडी हवा चलने की वजह से दिन व रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से यूपी के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया हैं। वहीं गुरुवार को मुजफ्फरनगर जिला सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं बरेली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, बिजनौर में 7 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 8, रायबरेली में आठ, फतेहपुर में 7, कानपुर नगर में आठ, लखनऊ में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर जिले में रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस इस सीजन का सबसे कम तापमान है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी लखनऊ में भी पिछले दो-तीन दिनों से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते तापमान भी गिरावट की गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह और शाम के समय लखनऊ में हल्का कोहरा दिखेगा।  

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सफाई कर्मी नहीं आया तो शिक्षक ने स्कूल में बच्चों से साफ कराई नाली

संबंधित समाचार