अमरोहा: पूर्व प्रधान की कार में तोड़फोड़, 50,000 रुपये लूटने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान की कार पर कई युवकों ने डंडे बरसाए और कार में तोड़फोड़ की। पूर्व प्रधान ने 50,000 रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
    
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी पूर्व प्रधान सुभाष का कहना है कि वह शुक्रवार सुबह बच्चों को नगर के स्कूल में छोड़कर कार से घर लौट रहा था। गांव शाहपुर कलां के निकट मोड पर लाठी-डंडे लेकर सड़क पर खड़े कुछ युवकों ने कार को रुकवा लिया।

 सुभाष का कहना है कि कार रुकते ही युवकों ने कार पर डंडे बरसाए और कार में तोड़फोड़ कर दी साथ ही कार में रखे 50,000 रुपये लूट कर ले गए। सुभाष का कहना है कि वह कई आरोपियों को पहचानता है। कोतवाली पुलिस पूर्व प्रधान के संग हुई लूट की घटना को संदिग्ध बता रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : सरकारी आवास में मृत मिला रेल कर्मी, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज