बरेली: परेशान होते रहे मरीज, 10 बजे शुरू हुई ओपीडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला महिला अस्पताल में सुबह समय पर नहीं बैठे डॉक्टर, अस्पताल में संचालित तीनों विभाग में डॉक्टरों की कुर्सियां पड़ी रहीं खाली

बरेली, अमृत विचार। जब अस्पताल में डॉक्टर ही समय से नहीं बैठेंगे तो मरीज परेशान होंगे ही। ऐसा ही हाल शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल में ओपीडी ही 2 घंटे की देरी से शुरू हुई, जिससे मरीज घंटों लाइन में लगकर परेशान हुए। कुछ मरीज थककर वापस चले गए। जबकि शासन व उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि मरीजों को उचित इलाज दिया जाए लेकिन यह आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रहते हैं।

यह भी पढ़ें- BAREILLY : घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बरेली अव्वल, आरक्षी एमपी हिमांशु कुमार को मिला गोल्ड मेडल

जिला महिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से ओपीडी शुरु होने का समय है लेकिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे डॉक्टरों ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं मरीज सुबह 8 बजे ही पर्चा बनवाकर डॉक्टरों के कमरे के बाहर लाइन में लग गए, लेकिन 2 घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर अपने कक्ष में आए।

कई मरीजों ने इस बाबत सीएमएस से शिकायत भी दर्ज कराई। ओपीडी में आने वाले मरीजों ने जब ओपीडी में डॉक्टर न होने की शिकायत हेल्प डेस्क के साथ ही सीएमएस डॉ. अलका शर्मा से की। जिस पर सीएमएस ने तुरंत संबंधित डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: तमंचा लेकर महिला के घर में घुसा होमगार्ड, पीड़िता ने SSP से की शिकायत

संबंधित समाचार