अयोध्या : जिला जज ने अधिकारियों के साथ लिया जेल का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या।  जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार ने शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंडल कारागार का जायजा लिया। कारागार की व्यवस्था देखी और बंदियों और कैदियों की सुविधाओं तथा समस्याओं की जानकारी ली।

मंडल कारागार पहुंचे जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों के साथ पाकशाला, चिकित्सालय, बैरक आदि का जायजा लिया। व्यवस्थाओं और सुविधाओं को जांचा-परखा तथा इसकी बेहतरी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने बंदियों और कैदियों से कारागार में मिल रही सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी मुनिराज जी, एडीजे शैलेंद्र सिंह यादव, सीजेएम कुलदीप सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र तथा जेल के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : शोधार्थियों को प्रविधियों का ज्ञान होना जरुरी : प्रो राजेन्द्र

 

संबंधित समाचार