Bareilly News : नाथ नगरी में आधी रात के बाद से शिवालयों में गूंज रहे हर-हर महादेव के उद्घोष

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सावन का पहला सोमवार: नाथ नगरी में गूंजा 'हर-हर महादेव', शिवालयों में उमड़ी भीड़

सावन के पहले सोमवार पर बरेली के सातों नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। शहर में कांवड़ियों के स्वागत के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

बरेली, अमृत विचार। सावन का पहला सोमवार है। नाथ नगरी-बरेली शिवमय है। आधी रात से बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंज रहे हैं। नाथ मंदिरों के बाहर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गईं। आरती के बाद जलाभिषेक किया। सातों नाथ मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 

220

सोमवार को जलाभिषेक को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर में पुलिस अलर्ट दिखी। शिव भक्तों के स्वागत के लिए शहर को पहले ही सजाया गया था। सभी प्रमुख द्वारों पर बेहतरीन सजावट की गई। कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए गए। कांवड़ियों के जत्थों के शहर पहुंचने के साथ ही पूरा शहर शिवमय नजर आने लगा। जगह-जगह स्वागत का सिलसिला चला। उधर, मंदिर प्रबंधन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था।

221

पुलिस-प्रशासन अलर्ट 
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। शहर से लेकर कांवड़ मार्गों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था पहले से चाकचौबंद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा है, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न होने पाए।

ये भी पढ़ें - बरेली नाथ नगरी : सावन में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब, जानें 7 प्राचीन नाथ मंदिरों का इतिहास

संबंधित समाचार