लखनऊ: चलती ट्रेन में पार्सल बोगी काटकर लाखों की दवाई चोरी कर रहे थे चोर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। चलती ट्रेन में चोरों ने पार्सल बोगी को काटकर सामानों की चोरी करने में असफल रहे । ट्रेन में सफर करे दिव्यांग यात्री और गार्ड की सक्रीयता के चलते चोर भागने लगे। जहां यात्रियों ने एक चोर को पकड़ने में कामयाब तो गये मगर चोर ने यात्री बन कहासुनी कर भाग गया । 
ट्रेन संख्या 13020  बीतीरात लखनऊ से हावड़ा जा रही थी। ट्रेन जहंगीराबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची ही थी कि पार्सल यान से तेज आवाज आई। जिसे सुनकर बगल के डिब्बे में बैठे दिव्यांग यात्री ने शोर मचाने लगा जहां अन्य कोच में बैठे यात्री आवाज सुनकर आ गये इस बीच पार्सल बोगी के पास जब पहुंचे तो देखा कि चोर चलती ट्रेन में पार्सल यान की बोगी काटकर लाखों की दवाई चोरी की कोशिश कर रहे थे इस बीच ट्रेन में तैनात मुख्य गार्ड आरके तिवारी और अतिरिक्त गार्ड सुनील बरवार की सक्रियता से चोर तो पकड़ लिया गया। पर चोर यात्री बनकर गार्ड से कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान चोर भाग निकला। इसके पहले चोर के पकड़े जाने पर गार्ड सुनील बरवारा ने वीडियो बना लिया। इसी आधार पर आरपीएफ में मामला दर्ज कराया है। 

भागते समय चोर का वॉकी-टॉकी,आधार कार्ड गिरा
चोर के भागने के दौरान चोर के पास से वॉकी-टॉकी और आधार कार्ड मिला है। गार्ड के मुताबिक चोर के भागने के दौरान उसके जैकेट से वॉकी-टॉकी और आधार कार्ड गिर गया था। आधार कार्ड की जांच में फर्जी आधार कार्ड पाया गया।  

जांच करने प आठ खाली झोला मिला
जांच के दौरान पार्सल यान के भीतर आठ खाली छोला मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि चोर इसी छोले में दवाई भरकर चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में रहे है। गार्ड के मुताबिक दवाईयां काफी मंहगी थी। जोकि चोर दवाई चोरी में सफल होते तो लाखों की दवाई पार कर देते हैं।

संबंधित समाचार