रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और पासपोर्ट मामले में हुई सुनवाई
अमृत विचार, रामपुर। स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और पासपोर्ट के मामले की सुनवाई एमपी-एमएलएए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार आए थे,लेकिन अब्दुल्ला आजम खां के अधिवक्ता ने तारीख हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। अब इस मामले में तीन जनवरी को सुनवाई होना है।
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें फर्जी तरीके से बनवाने का आरोप लगा था। इस मामले में अब्दुल्ला आजम खां को आरोपी बनाया गया था।
पुलिस ने विवचेना करने के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को गवाह उप निर्वाचन अधिकारी कोर्ट पहुंचे, लेकिन दूसरे पक्ष के अधिवक्ता ने तारीख हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसमे सुनवाई अब तीन जनवरी को होना है। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब पैनकार्ड और पासपोर्ट मामले में तीन जनवरी को सुनवाई होना है।
