मुरादाबाद : प्रोन्नत हुए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता , निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य बने 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य पद पर प्रोन्नत हुए डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता

मुरादाबाद,अमृत विचार।  जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व अपर निदेशक डा. नरेंद्र कुमार गुप्ता को शासन ने प्रोन्नत कर निदेशक लखनऊ महानिदेशक कार्यालय में निदेशक बनाया है। वह शनिवार को यहां से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती के लिए जा रहे हैं। उन्होंने अपना चार्ज अस्पताल की वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डा. शालिनी तिवारी को दिया है। 

डा. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने इस साल 5 जनवरी को जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्य भार संभाला था। करीब एक साल के कार्यकाल में वह अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कराने में लगे रहे। 

उनके प्रोन्नत होने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. शेरसिंह कक्कड़, डॉ. शिव सिंह, डॉ. एनके मिश्र, डॉ. प्रवीण शाह, चीफ फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र गौड़, कुंदन सिंह, राजेश पाठक, निश्चल भटनागर आदि ने खुशी जताई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पटरी से उतरी मालगाड़ी की तीन बोगी, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार